21
Jun
डीगढ़(बलविंदर सिंह): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को करनाल में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में उपस्थित साधकों और आमजन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि योग महज एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। हमें इसे अपने जीवन का स्थाई हिस्सा बनाना होगा। हर दिन अपने शरीर, मन और चित्त को स्वस्थ रखने के लिए योग का नियमित अभ्यास बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि योग निरोगी…
