19
Jun
चंडीगढ़((नवल किशोर): श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस, उपायुक्त, चंडीगढ़ ने आज 21 जून 2026 को तिरंगा पार्क, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर वेलनेस, विजडम एंड वर्ल्ड पीस” (स्वास्थ्य, प्रज्ञा और विश्व शांति के लिए योग) है। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया इस अवसर पर…
