21
Jun
चंडीगढ़, (नवल किशोर):यू.टी. चंडीगढ़ में 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तिरंगा पार्क, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। नागरिकों को अपने निर्वाचक नामावली विवरणों के सत्यापन एवं अद्यतन के लिए प्रेरित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई। यहां मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली में संशोधन तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, SIR अभियान के…
