30
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) पांच मॉड्यूल वाला देश का पहला स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन होगा। इसे 2035 तक स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। अक्टूबर 2024 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गगनयान कार्यक्रम के दायरे में संशोधन के तहत बीएएस के पहले मॉड्यूल (बीएएस-01) के विकास और प्रक्षेपण को 2028 तक अनुमति दी। बीएएस-01 की बेसलाइन डिजाइन समीक्षा और सिस्टम इंजीनियरिंग पूरी हो चुकी है और 31 बेसलाइन डिजाइन दस्तावेज जारी किए गए हैं। विशेषज्ञ समिति की समीक्षा पूरी हो चुकी है। उप-प्रणालियों के डिजाइन का कार्य शुरू हो चुका है। गगनयान कार्यक्रम के अंतर्गत, मानव-योग्य प्रक्षेपण यान (एचएलवीएम3),…
