16
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि में षष्ठी के पावन अवसर पर मां कात्यायनी की पूजा की। प्रधानमंत्री ने कामना की कि मां कात्यायनी के आशीर्वाद से सभी का जीवन असीम शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे। श्री मोदी ने एक्स पर लिखा; “नवरात्रि की पवित्र षष्ठी पर मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन! मेरी कामना है कि उनकी अनुकंपा से हर किसी के जीवन में असीम शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।”
