05
Jul
हरियाणा के रेवाड़ी शहर के हंस नगर इलाके में एक मकान में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोग झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि घर के दरवाजे और खिड़कियां उखड़ गईं तथा आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय तनु घर में कपड़ों पर इस्त्री कर रही थीं, तभी अचानक आग लगी और कुछ ही क्षण बाद जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में तनु गंभीर रूप से झुलस गईं। उनके पिता सतबीर, परिवार की दो…
