16
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत कबाड़ का निपटान करके 2.21 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। साथ ही, इस अभियान के जरिए 62,720 वर्ग फुट जगह को भी खाली कराया गया है। इस अभियान का उद्देश्य कार्यस्थल पर साफ-सफाई में सुधार करना, संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है। 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, कोल इंडिया की सहायक कंपनी ने कबाड़ की 850 मीट्रिक टन की चिन्हित मात्रा में से 413.5 मीट्रिक…
