30
Sep
मुंबई (राजीव शर्मा): अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी पर आधारित एक समुद्री अभियान के तहत लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में संदिग्ध नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप ले जा रही ईरानी ध्वज वाली नाव (धो) को पकड़ा गया है। नाव की संदिग्ध आवाजाही के संबंध में मिले खुफिया इनपुट के आधार पर यह अभियान भारतीय तटरक्षक बल (ICG), गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) और केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। तटरक्षक इकाइयों ने अरब सागर से गुजर रही इस नाव का पता लगाया और उस पर लगातार निगरानी बनाए रखी। निरंतर ट्रैकिंग के बाद…
