23
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरव है। श्री मोदी ने रेखांकित किया कि उन्होंने अनगिनत युवा भारतीयों को देश सेवा के लिए समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका वह दृढ़ संकल्प आज भी हर पीढ़ी को दिशा और प्रेरणा दे रहा है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा: "अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य साहस…
