18
Oct
चंडीगढ़ (नवल किशोर): मुख्य सचिव, यू.टी. चंडीगढ़, श्री हिरियडका राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महत्वपूर्ण प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सबसे पहले भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने, शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को कवर करने की प्रगति की नियमित निगरानी करने तथा लंबित मामलों का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि…
