14
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक की खराब वित्तीय स्थिति के कारण उसमें बार-बार पूंजी डालने की आवश्यकता पड़ी। शुरुआत में भारत सरकार ने पूंजी उपलब्ध कराई और बाद में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने यह सहायता प्रदान की। 5 मई, 2017 को भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियों और उसे हुए घाटे को देखते हुए आईडीबीआई बैंक को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई ढाँचे के अंतर्गत रखा और उस पर कई प्रतिबंध लगाए। बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार पर विचार करने के बाद, आरबीआई…
