01
Sep
मुंबई (राजीव शर्मा): सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (89) को वायरल संक्रमण और गंभीर डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके एक सहयोगी ने यह जानकारी दी। शुरुआत में अहिल्यानगर जिले के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारे को सोमवार को दक्षिण मुंबई के बॉम्बे अस्पताल लाया गया। उन्हें आगे की चिकित्सकीय जांच और देखभाल के लिए मुंबई स्थानांतरित किया गया है। बॉम्बे अस्पताल के डॉक्टर वर्तमान में उनके स्वास्थ्य का विस्तृत मूल्यांकन कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट और उनकी…
