प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकमान्य तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक महान विभूति के रूप में, लोकमान्य तिलक ने राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्वलित किया और भावी पीढ़ियों को जनसेवा के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि हमारी संस्कृति के प्रसार और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के उनके प्रयास भी उतने ही प्रेरणादायक थे। श्री मोदी ने ध्यान दिलाया कि उनके लेखों ने लोगों में नए आत्मविश्वास का संचार किया और गर्व की भावना को समृद्ध किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा:

“लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक महान विभूति के रूप में, उन्होंने राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्वलित किया और भावी पीढ़ियों को जनसेवा के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। हमारी संस्कृति के प्रसार और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के उनके प्रयास भी उतने ही प्रेरणादायक थे। उनके लेखों ने लोगों में नए आत्मविश्वास का संचार किया और उनमें गर्व की भावना को समृद्ध किया।”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *