दिल्ली में अगस्त में लगेगी पेंशन अदालत, पेंशनभोगियों की शिकायतों का होगा समाधान

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय दिल्ली, अगले महीने 6 अगस्त को पेंशन अदालत आयोजित करेगा, जिसमें दिल्ली सर्कल के दूरसंचार विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड-बीएसएनएल और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड-एमटीएनएल इकाइयों के दिल्ली एनसीआर में रहने वाले उन पेंशनभोगियों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा, जिनके पेंशन मामलों (पीपीओ जारी करना, सेवा पुस्तिकाओं का रखरखाव, पेंशन वितरण आदि) का प्रबंधन प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। यह पेंशन अदालत, संचार लेखा भवन, प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, दिल्ली, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005 के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी।

वर्तमान तिथि तक लंबित पेंशन निपटान और वितरण से संबंधित अपनी शिकायतों के संबंध में पेंशनभोगी इस पेंशन अदालत में भाग ले सकते हैं और उनका समाधान सीधे संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, दिल्ली से करवा सकते हैं।

पेंशनभोगी अपनी पेंशन संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए 20 जुलाई 2026 को या उससे पहले निम्नलिखित माध्यमों से पंजीकरण करा सकते हैं:

ईमेल: cca.dl-dot[at]nic[dot]in

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800118119

डाक पता: संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली -110005

पेंशनभोगियों से अपनी शिकायतें दर्ज कराते समय निम्नलिखित विवरण प्रदान करने का अनुरोध है:

पेंशनभोगी/पारिवारिक पेंशनभोगी का नाम
पेंशन भुगतान आदेश संख्‍या
अंतिम तौर पर कार्यरत इकाई का नाम
सेवानिवृत्ति की तिथि/मृत्यु की तिथि
विस्तृत शिकायत
संपर्क संख्या
प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, दिल्ली समय पर कुशल पेंशन सेवाएं प्रदान करने को समर्पित है।

नोट: पेंशन अदालत में अदालती मामलों से संबंधित मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा और केवल पंजीकृत शिकायतों पर ही विचार होगा।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *