व्यापार सुगमता से निवेश तक: संयुक्त कार्य समूह की बैठक में वाणिज्यिक गतिविधियां मजबूत करने पर बनी सहमति

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): व्यापार, वाणिज्य और निवेश पर भारत-अफगानिस्तान संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक एक सितंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में भारत और अफगानिस्तान के अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें वाणिज्य, उद्योग, सीमा शुल्क, नियामक प्राधिकरणों और राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की और व्यापार को पहले से अधिक सुविधाजनक बनाने तथा दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

इस चर्चा में व्यापार सुगमता और सीमा शुल्क सहयोग, अफगान व्यापारियों के लिए वीजा सुगमता, बैंकिंग एवं वित्तीय सहयोग, दवा एवं कृषि व्यापार, ऊर्जा सहयोग, निवेश एवं व्यापार संवर्धन, टैरिफ रियायतें, कार्गो कनेक्टिविटी और बंदरगाह से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

दोनों पक्ष संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और चिन्हित क्षेत्रों में आगे की कार्यवाही करने पर सहमत हुए, जिनमें सीमा शुल्क और डेटा-साझाकरण सहयोग को बढ़ाना, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि में नियामक सहयोग, व्यापार संपर्क में सुधार और निवेश तथा व्यापार-से-व्यापार जुड़ाव को बढ़ावा देना शामिल है।

यह बैठक सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। दोनों पक्षों ने भारत-अफगानिस्तान व्यापार, वाणिज्य और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और प्रमुख मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *