Punjab

CREST ₹82 करोड़ घोटाला: CBI ने IFS अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव पर 8 आरोपों में केस चलाने की मंजूरी मांगी

CREST ₹82 करोड़ घोटाला: CBI ने IFS अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव पर 8 आरोपों में केस चलाने की मंजूरी मांगी

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): सीबीआई ने चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (CREST) से जुड़ी कथित ₹82 करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में भारतीय वन सेवा अधिकारी नवनीत कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ आठ आरोपों में अभियोजन की मांग की है। जांच एजेंसी ने सीबीआई अदालत के समक्ष पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि CREST में वरिष्ठ प्रशासनिक और वित्तीय जिम्मेदारियां संभालने वाले श्रीवास्तव ने सरकारी धन के डायवर्जन और उसे छिपाने में भूमिका निभाई। आरोपों में आपराधिक साजिश, लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और खातों में हेराफेरी, आपराधिक कदाचार, अनुचित लाभ लेना,…
Read More
तापमान में गिरावट के बीच पंजाब में और बारिश के आसार; 18 जिलों पर मौसम विभाग की नजर

तापमान में गिरावट के बीच पंजाब में और बारिश के आसार; 18 जिलों पर मौसम विभाग की नजर

चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): चंडीगढ़ पर बादलों के डेरे के बीच मंगलवार को पंजाब में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है, जिसके तहत 18 जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम के ताजा आकलन के अनुसार, राज्य भर में तापमान में नरमी आई है और अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बावजूद तापमान मौसम के सामान्य औसत के करीब बना हुआ है। बठिंडा 36 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर,…
Read More
शरारती तत्वों की हर साजिश नाकाम करेंगे, पंजाब की शान फीकी नहीं पड़ने देंगे: भगवंत मान

शरारती तत्वों की हर साजिश नाकाम करेंगे, पंजाब की शान फीकी नहीं पड़ने देंगे: भगवंत मान

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि एक ओर उनकी सरकार गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रही है, दूसरी ओर विपक्षी दल पंजाब के लिए कोई दृष्टिकोण पेश करने के बजाय मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए हर दुखद घटना का सहारा लेकर 'गिद्धों वाली राजनीति' कर रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक 10 गैंगस्टरों को विदेशों से पंजाब वापस लाया गया है और सरकार की सख्ती के बाद पाकिस्तान से आने वाले लगभग 80 प्रतिशत नशों का खात्मा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि…
Read More
सितंबर में 33% अधिक बिजली मांग पूरी, चारों क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति जारी: तरुणप्रीत सौंद

सितंबर में 33% अधिक बिजली मांग पूरी, चारों क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति जारी: तरुणप्रीत सौंद

चंडीगढ़/लुधियाना(गुरप्रीत सिंह): पंजाब ने बिना किसी बिजली कटौती के अब तक की अपनी सर्वाधिक 17,423 मेगावाट बिजली मांग पूरी की है। इसके साथ ही आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि यह उपलब्धि इस वर्ष बिजली की मांग में हुए भारी उछाल के बीच हासिल की गई है और यह राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता तथा मांग को पूरा करने की तैयारियों को दर्शाती है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह…
Read More
पंजाब पुलिस की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय मान्यता उसकी पेशेवर क्षमता और वैश्विक भरोसे का प्रमाण

पंजाब पुलिस की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय मान्यता उसकी पेशेवर क्षमता और वैश्विक भरोसे का प्रमाण

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गैंगस्टरों, नशा तस्करों और राज्य की शांति भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित पनाहगाह नहीं है। मोल्दोवा गणराज्य से भगोड़े अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम के हवालगी में सफलता हासिल करने वाली एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के एस.पी. बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व वाली पंजाब पुलिस टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने…
Read More
बारां नगर परिषद में ‘आप’ की जीत से केजरीवाल की विचारधारा के देशभर में फैलने का दावा: अनुराग ढांडा

बारां नगर परिषद में ‘आप’ की जीत से केजरीवाल की विचारधारा के देशभर में फैलने का दावा: अनुराग ढांडा

नई दिल्ली(गुरप्रीत सिंह): राजस्थान में हुए नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के अरमानों पर झाड़ू फेर दिया है। सोमवार को आए नतीजों में राज्य के शिक्षा मंत्री के इलाके में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर कहा कि राजस्थान में भी अब बदलाव की हवा चलने लगी है। शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चल गई है और आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि…
Read More
धालीवाल के साथ अजनाला के सरपंचों ने उठाई उझ डैम प्रोजेक्ट में तेजी लाने की मांग

धालीवाल के साथ अजनाला के सरपंचों ने उठाई उझ डैम प्रोजेक्ट में तेजी लाने की मांग

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): अजनला से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, अजनाला विधानसभा क्षेत्र के सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आज केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल से मिले और मांग की कि केंद्र सरकार अजनाला को बार-बार आने वाली बाढ़ से बचाने के लिए जम्मू-कश्मीर में उझ नदी पर डैम बनाने के लिए तुरंत कदम उठाए। मीटिंग के दौरान, धालीवाल ने उझ नदी के पानी के कारण अजनाला के लोगों को हो रही मुश्किलों की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि इस नदी ने अजनाला में बार-बार बाढ़ और तबाही मचाई है, जिससे इलाके के लोगों की…
Read More
हाईकोर्ट से प्रोबेशन पर नौकरी से हटाए कर्मचारी को राहत: जसपाल सिंह को 15 दिन में विभागीय अपील का मौका, 4 महीने में फैसला देने के निर्देश

हाईकोर्ट से प्रोबेशन पर नौकरी से हटाए कर्मचारी को राहत: जसपाल सिंह को 15 दिन में विभागीय अपील का मौका, 4 महीने में फैसला देने के निर्देश

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रोबेशन अवधि में नौकरी से हटाए गए जसपाल सिंह को राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें सेवा समाप्ति के आदेश के खिलाफ विभाग में अपील दाखिल करने की अनुमति दी है। अदालत ने कहा कि केवल प्रोबेशन पर होने के आधार पर किसी कर्मचारी को अपील के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। जसपाल सिंह को 22 जुलाई 2026 को समाप्त कर दी गई थीं। उन्होंने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनके नियुक्ति पत्र में शर्त थी कि चरित्र और पुराने रिकॉर्ड की जांच में कोई शिकायत मिलने पर बिना नोटिस…
Read More
लुधियाना में कूड़े के ढेर के पास ड्रोन से हड़कंप, जांच में निकला खिलौना; CCTV खंगाल रही पुलिस

लुधियाना में कूड़े के ढेर के पास ड्रोन से हड़कंप, जांच में निकला खिलौना; CCTV खंगाल रही पुलिस

लुधियाना के सुभाष नगर में त्रिकोणी पार्क के पास सोमवार सुबह कूड़े के ढेर के नजदीक ड्रोन मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की नजर ड्रोन पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ड्रोन मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का माहौल बन गया। पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच सूचना मिलने पर सुभाष नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरदियाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले…
Read More
जत्थेदार गड़गज का पंजाब सरकार को अल्टीमेटम: 30 सितंबर तक बेअदबी कानून में बदलाव करें, नहीं तो अकाल तख्त लेगा सख्त फैसला

जत्थेदार गड़गज का पंजाब सरकार को अल्टीमेटम: 30 सितंबर तक बेअदबी कानून में बदलाव करें, नहीं तो अकाल तख्त लेगा सख्त फैसला

पंजाब सरकार के बेअदबी कानून पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब सरकार को एल्टीमेटम दिया है। जत्थेदार गड़गज ने सरकार को कहा है कि तय समय सीमा यानि 30 सितंबर तक कानून की धाराओं में बदलाव करें, नहीं तो अकाल तख्त इस मामले में सख्त फैसला लेगा। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज जगराओं के गुरुद्वारा साहिब काउंके में एक समागम में शामिल होने आए थे। जत्थेदार ने कहा कि उन्होंने सरकार को कानून की धाराओं में आवश्यक बदलाव करने को कहा है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार तय समय पर बदलाव कर देगी। उन्होंने कहा…
Read More