29
Aug
चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित फिल्म एक्सपो इंडिया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा भारतीय सिनेमा की नई शक्ति बनकर ऊभरा है। भाषा अब दीवार नहीं रही। एक अच्छी कहानी हर भाषा की सीमा पार कर सकती है और आज अच्छी कहानी पूरी दुनिया देख सकती है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को हरियाणा में फिल्म शूट करने का न्यौता दिया।…
