27
Aug
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने चंडीगढ़ में आज पर्यटन विभाग में डी-ग्रुप के 380 पदों पर नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के पावन त्योहारों की भी शुभकामनाएं दीं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग में डी-ग्रुप के कुल 397 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिनमें लगभग 380 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों…
