Balwinder Singh

1289 Posts
विमुक्त एवं घुमंतू समाज की गाथा स्वाभिमान और वीरता से भरी: CM नायब सिंह सैनी

विमुक्त एवं घुमंतू समाज की गाथा स्वाभिमान और वीरता से भरी: CM नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास बहुत पुराना, गौरवशाली और प्रेरणादायक है। कठिन से कठिन हालात में भी इस समाज के लोगों ने अपनी अटूट मेहनत, समृद्ध कला, अनुपम संस्कृति और अपने स्वाभिमान को सदैव जीवित रखा है। जब भी हम भारत के इतिहास और इसके स्वर्णिम अतीत को देखते हैं, तो विमुक्त और घुमंतू समाज के शूरवीरों और महापुरुषों का योगदान स्वर्ण अक्षरों में चमकता दिखाई देता है। भाई मक्खन शाह लबाना जी, जिन्होंने सच्चे गुरु की पहचान कराकर पूरी दुनिया को सही मार्ग दिखाया। भाई लखी शाह…
Read More
‘सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं’, जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

‘सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं’, जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। हम सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार अपने परिवार के साथ-साथ समाज में जरूरतमंद एवं पात्र लोगों की यथासंभव सेवा करनी चाहिए। अपने व्यवहार में सेवा के गुण को शामिल करना चाहिए। सेवा के कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। बच्चों को सेवा भाव सीखाएं, ताकि वे आने वाले समय में अपने परिजनों का अच्छे से ध्यान रखें। केंद्रीय मंत्री रविवार को कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में सर्व जन सुखाय ट्रस्ट कैथल की ओर से वृद्धजनों के कल्याण एवं सेवा…
Read More
ऑपरेशन वज्र 2.0: दवाओं की अवैध आपूर्ति के बड़े अंतरराज्‍यीय मामले में केंद्रीय नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने 66.80 लाख मनोदैहिक गोलियां जब्त कीं; एक गिरफ्तार

ऑपरेशन वज्र 2.0: दवाओं की अवैध आपूर्ति के बड़े अंतरराज्‍यीय मामले में केंद्रीय नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने 66.80 लाख मनोदैहिक गोलियां जब्त कीं; एक गिरफ्तार

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): मनोदैहिक दवाओं के अवैध हेरफेर और तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने , सीबीएन की नीमच, मध्य प्रदेश इकाई द्वारा विकसित विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई की। पंजाब-हिमाचल प्रदेश गलियारे के साथ मनोदैहिक संबंधी दवाओं की एक बड़ी अवैध खेप की आवाजाही के संबंध में विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, सीबीएन एमपी यूनिट की एक विशेष निवारक टीम ने ऑपरेशन वज्र 2.0 के तहत 27-28 अगस्त 2026 को चंडीगढ़-बद्दी अंतरराज्यीय मार्ग पर निरंतर निगरानी रखी और रणनीतिक रूप से अपनी स्थिति मजबूत की। इस अभियान के परिणामस्वरूप, अल्प्राज़ोलम, ट्रामाडोल, नाइट्रज़ेपम…
Read More
SIR 2026: चुनाव आयोग का हरियाणा के मतदाताओं को दिया एक और मौक़ा

SIR 2026: चुनाव आयोग का हरियाणा के मतदाताओं को दिया एक और मौक़ा

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीख़ों में फिर से बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक दाख़िल की जा सकेंगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 अक्टूबर तक करना होगा। संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर को होगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि राज्य के मतदाताओं के हितों का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने तारीख़ों में बदलाव किया है। इससे उन पात्र नागरिकों…
Read More
हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए MoU पर हस्ताक्षर

हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए MoU पर हस्ताक्षर

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा में शहरी कचरा प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए राज्य सरकार ने चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। हिसार, अंबाला, फरीदाबाद और गुरुग्राम क्लस्टर में स्थापित होने वाले इन संयंत्रों में संचालन शुरू होने पर प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाएगा और इससे कुल 50 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। इन संयंत्रों के अक्टूबर 2028 तक शुरू होने की उम्मीद है। नूंह में एमओयू होने के बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये समझौते प्रदेश…
Read More
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेवात विकास बोर्ड की 32वीं बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेवात विकास बोर्ड की 32वीं बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला मुख्यालय नूंह स्थित लघु सचिवालय में आयोजित मेवात विकास बोर्ड की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नूंह जिला अब युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल पर नूंह को आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम) में शामिल किया गया, जिसके तहत नीति आयोग द्वारा अब तक 36.20 करोड़ रुपये की लागत के 12 प्रोजेक्ट मंजूर किए…
Read More
फिल्म निर्माताओं को मुख्यमंत्री नायब सैनी का न्योता, हरियाणा में शूटिंग लोकेशन ही नहीं सहयोग भी देंगे

फिल्म निर्माताओं को मुख्यमंत्री नायब सैनी का न्योता, हरियाणा में शूटिंग लोकेशन ही नहीं सहयोग भी देंगे

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित फिल्म एक्सपो इंडिया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा भारतीय सिनेमा की नई शक्ति बनकर ऊभरा है। भाषा अब दीवार नहीं रही। एक अच्छी कहानी हर भाषा की सीमा पार कर सकती है और आज अच्छी कहानी पूरी दुनिया देख सकती है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को हरियाणा में फिल्म शूट करने का न्यौता दिया।…
Read More
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर पर मनाया रक्षाबंधन का पावन त्योहार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर पर मनाया रक्षाबंधन का पावन त्योहार

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संत कबीर कुटीर पर स्कूली छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का त्योहार है। यह पर्व हमें बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा…
Read More
पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी सरकार से तंग आ चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बाद करने का काम किया है और भ्रष्टाचार के मामले में पिछली कांग्रेस सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है। इसलिए अब पंजाब की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने तथा पंजाब को मजबूत, विकसित और सुशासित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती…
Read More
स्वतन्त्रता आंदोलन के ऐतिहासिक अभिलेखों की प्रदर्शनी के जरिए युवाओं को इतिहास की जानकारी देना मुख्य उदेश्य

स्वतन्त्रता आंदोलन के ऐतिहासिक अभिलेखों की प्रदर्शनी के जरिए युवाओं को इतिहास की जानकारी देना मुख्य उदेश्य

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभिलेखागार विभाग, हरियाणा द्वारा सिविल सचिवालय, सेक्टर-1, चंडीगढ़ में 24 से 27 अगस्त तक ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों, अभिलेखों तथा अन्य सामग्री को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान, त्याग एवं बलिदान की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से रूबरू कराना रहा।…
Read More