काशी तमिल संगमम 5.0 के आगाज पर PM मोदी ने किया प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):धानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘काशी तमिल संगमम’ के पांचवें संस्करण की शुरुआत पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तमिलनाडु और देश के विभिन्न हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आए सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया।

इस वर्ष की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिलवोम’ (आइए तिरुक्कुरल सीखें) के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महान कवि-संत तिरुवल्लुवर का कालजयी ज्ञान मानव जीवन के अनेक पहलुओं पर अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने 10 विदेशी भाषाओं सहित कुल 50 भाषाओं में ‘तिरुक्कुरल’ के अनुवाद जारी किए जाने की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से युवाओं के बीच तिरुवल्लुवर के दर्शन को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने ‘X’ (ट्विटर) पर पोस्ट किया:

“मुझे बहुत खुशी है कि आज ‘काशी तमिल संगमम 5.0’ की शुरुआत हो गई है!

तमिलनाडु और देश के अन्य हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आने वाले सभी लोगों का हार्दिक स्वागत है।

इस वर्ष के संगमम की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिलवोम’ (आइए तिरुक्कुरल सीखें) विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। महान तिरुवल्लुवर का ज्ञान मानव जीवन के कई पहलुओं पर अमूल्य मार्गदर्शन देता है। यह बहुत अच्छी बात है कि ‘तिरुक्कुरल’ का अनुवाद 10 विदेशी भाषाओं सहित कुल 50 भाषाओं में जारी किया गया है। मुझे उम्मीद है कि ऐसे प्रयासों से महान तिरुवल्लुवर के विचार युवाओं के बीच और अधिक लोकप्रिय होंगे।

पिछले कुछ वर्षों में, ‘काशी तमिल संगमम’ सांस्कृतिक और बौद्धिक आदान-प्रदान के एक जीवंत मंच के रूप में विकसित हुआ है। साथ ही, इससे ‘श्रेष्ठ भारत’ की भावना भी और मजबूत हुई है।”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *