22
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):वाराणसी काशी तमिल संगमम 5.0 की पूर्व आयोजन गतिविधियों के तहत रविवार को फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विद्यार्थियों ने हरिश्चंद्र घाट के निकट स्थित ऐतिहासिक कामकोटीश्वर मंदिर का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को करीब से जाना और मंदिर की स्थापत्य और वास्तुकला की बारीकियों को अपने कैमरे में कैद किया। श्री कांची कामकोटि पीठम की ओर से संरक्षित श्री काशी कामकोटीश्वर मंदिर अपनी विशिष्ट वास्तु परंपरा और आध्यात्मिक महत्ता के लिए जाना जाता है। मंदिर परिसर में स्थापित शिव पंचायतन के देवताओं की प्रतिमाएं भी…
