किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास पर PM मोदी का जोर, साझा किया परिवर्तनकारी पहलों पर लेख

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का एक लेख साझा किया। इस लेख में बताया गया है कि पिछले 12 वर्षों में स्वदेशी टीकों के विकास ने पशुधन और अंडे तथा मांस के लिए पाले जाने वाले पालतू पक्षियों को संक्रामक बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन प्रयासों से पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करने, बीमारियों के कारण होने वाले नुकसान को कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और कृषक समुदायों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिली है।

श्री मोदी ने कहा कि स्वदेशी टीकों का विकास पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं और एक सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर कृषि तंत्र के निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह पोस्ट साझा की।

पिछले 12 वर्षों में किसान भाई-बहनों की समृद्धि और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री @ChouhanShivraj जी ने अपने इस आलेख में विस्तार से बताया है कि कैसे स्वदेशी टीकों के विकसित होने से पशु-पक्षियों को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ी है, बल्कि उनका जीवन भी बेहतर और आसान हुआ है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *