प्रधानमंत्री मोदी का 21 नवंबर को बंगाल और यूपी दौरा, दोनों राज्यों में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्‍बर, 2026 को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 9:45 बजे आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वे बिहार के वैशाली जाएंगे, जहां विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश जाएंगे। शाम लगभग 5:30 बजे वे लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री खड़गपुर में

प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे। वे संस्थान की 75 वर्षों की यात्रा के प्रतीक के रूप में आईआईटी खड़गपुर के 75 विद्यार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *