प्रधानमंत्री ने साझा किया स्वास्थ्य और प्रसन्नता का संदेश देने वाला संस्कृत सुभाषितम्

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वास्थ्य और प्रसन्‍नता को बनाए रखने में संतुलन के महत्व को दर्शाने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया:

शरीरं सत्त्वसंज्ञं च व्याधीनामाश्रयो मतः।

तथा सुखानां योगस्तु सुखानां कारणं समः॥

यह श्लोक अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और प्रसन्‍नता प्राप्त करने में संतुलन के महत्व पर बल देता है। यह स्पष्ट करता है कि कल्याण का अर्थ केवल रोगों से मुक्त होना नहीं है, बल्कि उन सभी तत्वों के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन बनाए रखना भी है, जो स्वस्थ और सुख से परिपूर्ण जीवन के लिए आवश्यक हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

शरीरं सत्त्वसंज्ञं च व्याधीनामाश्रयो मतः।

तथा सुखानां योगस्तु सुखानां कारणं समः॥

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *