पानीपत में ऑटो के इंतजार में खड़े युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली, पैर से खून निकलने पर चला पता; हमलावरों की पहचान नहीं

पानीपत में टोल प्लाजा पर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे एक युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली युवक के पैर में लगी और आरपार निकल गई।

बताया जा रहा है कि टोल पर भीड़ और शोर शराबा होने की वजह से युवक को शुरुआत में गोली लगने का पता तक नहीं चला। चंद सेंकड बाद पैर से खून निकलने लगा तो उसे गोली लगने का एहसास हुआ। घायल को उपचार के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल से जानकारी लेता पुलिसकर्मी।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल से जानकारी लेता पुलिसकर्मी।

घायल बोला- किसी से रंजिश नहीं, हमलावर का पता नहीं

घायल की पहचान 26 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है। वह थाना सदर के पास स्थित एक कॉलोनी में रहता है और रिफाइनरी में फोल्डिंग का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे, मां और भाई हैं। घटना के बाद से जितेंद्र काफी डरा हुआ है।

उसका कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उसे यह भी नहीं पता कि उस पर गोली किसने चलाई और हमलावर कौन थे। वहीं, सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मौके पर खून के निशान।

मौके पर खून के निशान।

पैर से खून निकलने पर चला गोली लगने का पता

जितेंद्र ने बताया कि वह शाम करीब छह बजे घर जाने के लिए टोल प्लाजा पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने जितेंद्र को पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जितेंद्र को तत्काल गोली लगने का अहसास नहीं हुआ। जब उसके पैर से खून निकलने लगा तो उसे चोट का पता चला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद डरा हुआ है घायल

जितेंद्र ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में उसे समझ नहीं आ रहा कि हमलावरों ने उसे निशाना क्यों बनाया। अचानक हुई इस घटना से वह काफी डरा हुआ है। हमलावरों की पहचान और गोली मारने के कारणों का पता लगना अभी बाकी है।

सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी दीपक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आागमी कार्रवाई की जाएगी

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *