हरियाणा सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, दो HCS अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपीं

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दी हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, वर्ष 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार तथा वर्ष 2013 बैच के अधिकारी श्री प्रदीप अहलावत-1 की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी गई हैं।

श्री गौरव कुमार इस समय राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा में सचिव जबकि श्री प्रदीप अहलावत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के तौर पर कार्यरत हैं।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *