विशेष अभियान 6 के तहत SECL ने डिजिटल शासन और सेवाओं की पहुंच को दी मजबूती

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) अपने अस्‍पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली(एचएमआईएस) और पीपीओ/जीवन प्रमाण पत्र पोर्टल के माध्‍यम से डिजिटल शासन और नागरिक-केंद्रित सेवा पहुंच को मज़बूत कर रही है। ये पहल विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों के साथ मेल खाती हैं, जो आसान पहुंच, प्रशासनिक क्षमता, पारदर्शिता और कागज रहित शासन को बढ़ावा देती हैं।

एचएमआईएस: स्वास्थ्य सेवाओं को सुव्यवस्थित करना

एसईसीएल का अस्‍पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) हेल्थकेयर सेवा का प्रबंधन करने के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म देता है। यह प्रणाली मरीजों के पंजीकरण, चिकित्सा परामर्श, इलाज और दवाओं से जुड़ी जानकारी की डिजिटल रिकॉर्डिंग को संभव बनाती है। इससे मेडिकल रिकॉर्ड व्यवस्थित रहते हैं और मरीजों की मेडिकल की पूर्व जानकारी के बारे में आसानी से पता चल जाता है।

एचएमआईएस मेडिकल खर्च की प्रतिपूर्ति दावों की ऑनलाइन प्रोसेसिंग में भी मदद करता है। साथ ही, इसमें अमृत फार्मेसी और दवा प्रबंधन को भी जोड़ा गया है। इससे कागजी काम कम होता है, प्रशासनिक प्रक्रियाएं सुव्यवस्थित होती हैं और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार आता है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *