डलेस एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के फिल्म निर्माता अराफात शेख हिरासत में

वाशिंगटन(राजीव शर्मा): रिहाई की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान का दावा—आव्रजन दस्तावेज दिखाने के बावजूद हिरासत में लिया गया

रिहाई की मांग को लेकर चलाए जा रहे एक अभियान ने कहा है कि भारतीय मूल के फिल्म निर्माता अराफात शेख को यहां डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने हिरासत में ले लिया।

‘फ्री अराफात शेख’ अभियान के अनुसार, वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया निवासी शेख को 24 सितंबर को आईसीई ने हिरासत में लिया था।

अभियान ने दावा किया कि शेख फिल्म की पढ़ाई करने के लिए जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्र वीजा पर अमेरिका में रह रहे हैं और उनका आव्रजन संबंधी आवेदन लंबित है।

ऑनलाइन शुरू किए गए इस अभियान के अनुसार, शेख को विमान से उतरने के कुछ ही समय बाद हिरासत में लिया गया। अभियान ने आरोप लगाया कि शेख द्वारा अपने आव्रजन दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के बावजूद आईसीई अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

अमेरिका की संघीय आव्रजन कानूनों को लागू करने वाली एजेंसी आईसीई, आव्रजन नियमों के संभावित उल्लंघन के संदेह में या किसी व्यक्ति की आव्रजन स्थिति अथवा आवेदन की समीक्षा के दौरान गैर-अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में ले सकती है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *