हरियाणा के यमुनानगर में 24 वर्षीय महिला का मर्डर कर दिया गया। पड़ोस के ही रहने वाले वाले युवक ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। करीब डेढ़ साल महिला ने आरोपी पर रेप का केस दर्ज कराया था।
मामले में बाद में समझौता हो गया। करीब पांच महीने पहले ही आरोपी पर महिला के पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। मारपीट के मामले में ही वह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से छूटा था।
बुधवार शाम आरोपी महिला के घर में घुस आया। उसे देखते ही वह पड़ोसी के घर में छिपने लगी। मगर, आरोपी वहीं पीछा करते हुए चला गया और उसके गले पर वार कर हत्या कर दी।
घटना के दौरान महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया था। उस समय उसकी 9 महीने की बेटी, 4 साल का बेटा और देवर घर में मौजूद था। देवर का कहना है कि आरोपी साजन ने हमले के दौरान उन्हें भी ललकारा।
गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

महिला के घर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम।
पहले जानिए, पूरा क्राइम सीन
पड़ोस मी ही रहता था साजन: घटना जगाधरी के एक मोहल्ले में हुई। बुधवार शाम पड़ोस में रहने वाला साजन नाम का आरोपी महिला के घर में घुस गया। जैसे ही आरोपी महिला पर हमले करने लगा, वह भागकर पड़ोस के ही एक घर में घुस गई। आरोपी भी पीछा करते हुए यहां घुस आया। साजन ने चाकू निकालकर उस पर कई वार कर दिए। पड़ोसियों ने तुरंत परिजनों को वारदात की जानकारी दी।
महिला के शरीर पर चार निशान: पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की बॉडी पर 4 वार किए गए। उसके गले पर भी गहरा निशान है। फिल्हाल पुलिस घटनास्थल की जांच में जुटी है। DSP राजीव मिगलानी और जगाधरी सिटी थाना प्रभारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना की जानकारी देते हुए महिला का पति।
अब पढ़िए…महिला के पति ने क्या आरोप लगाए
डेढ़ साल से रंजिश चल रही: महिला के पति का कहना है कि आरोपी साजन से डेढ़ साल से रंजिश चल रही थी। साजन ने उन पर भी हमला किया था। इसके बाद से ही उस पर केस चल रहा था। कुछ दिनों पहले भी आरोपी 10-15 लड़के लेकर हमला करने आया था।
चाकू दिखाकर भाई को ललकारा: उन्होंने बताया कि आज घटना के दौरान वह बाहर थे। फोन पर पता चला कि पत्नी पर हमला हुआ है। इसके बाद वह घर वापस पहुंचे। पत्नी के शरीर पर चाकू मारने के कई निशान थे। उसने घर में घुसकर भाई को हमले की चेतावनी दी।
हाईकोर्ट से बेल पर बाहर था: महिला के पति के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले उसने पत्नी का रेप किया था। इसके बाद आरोपी ने समझौता कर लिया था। मगर, इसके बाद भी आरोपी साजन ने उनके ऊपर हमला किया। अब वह हाईकोर्ट से बेल पर बाहर था। आज वह उन्हें और भाई को मारने आया था। उसके पास काफी बड़ा चाकू था।

घटना की जानकारी देते SHO वीरेंद्र सिंह।
SHO बोले- आरोपी साजन ने 5-6 वार किए
जगाधरी सिटी थाना प्रभारी SHO वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले साजन ने महिला पर 5-6 वार किए थे। साजन को पकड़ने लिए पुलिस टीम लगाई गई है। परिवार के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं।
