प्रधानमंत्री ने साझा किया चिराग पासवान का लेख, PMFME योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती पर जोर

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान द्वारा लिखे एक लेख को साझा किया है। श्री मोदी ने कहा कि भारत का सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र उद्यमिता को जमीनी स्तर पर विशेषकर महिलाओं के बीच बढ़ावा दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लेख दर्शाता है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना –
(पीएमएफएमई) कम लागत, प्रौद्योगिकी, ब्रांडिंग और बाजार संपर्कों द्वारा उद्यमों को सुव्यवस्थित रूप दे रही है, जिससे स्थानीय उत्पादक रोजगार देने वाले बन रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बना कर आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा:

भारत का सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र जमीनी स्तर पर विशेषकर महिलाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan ने बताया कि पीएमएफएमई योजना कम लागत, प्रौद्योगिकी, ब्रांडिंग और बाजार संपर्कों के माध्यम से उद्यमों को सुव्यवस्थित रुप दे रही है। यह स्थानीय उत्पादकों को रोजगार सृजनकर्ता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्षम बना रही है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *