26
Jul
यमुनानगर(बलविंदर सिंह): हरियाणा के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने के लिये मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने यमुनानगर जिले के मानकपुर गांव में एक मेटल और जनरल पार्क के विकास की घोषणा की है। यह परियोजना जगाधरी के विख्यात धातु उद्योग को आधुनिक बनाने और उद्यमियों व छोटे निर्माताओं के लिये बेहतर अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखती है। यह घोषणा मुख्यमंत्री के यमुनानगर में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को हुई बातचीत के दौरान की गई। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के धातु उद्योग को पुनर्जीवित करने के सरकार के संकल्प को पूरा करती है, जिससे…
