20
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 21 और 22 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। महाराष्ट्र के अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति कल (21 नवंबर, 2026) पुणे स्थित सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (मानद विश्वविद्यालय) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद उसी दिन उपराष्ट्रपति तमिलनाडु के चेन्नई जाएंगे, जहां वे नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के 42वें वार्षिक दिवस समारोह में भाग लेंगे।
