03
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने भारत के 13 स्वर्ण पदकों सहित 39 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि पूरे खेलों के दौरान भारतीय एथलीटों ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मेहनत देश के युवाओं को लगातार प्रेरित करती रहेगी। श्री मोदी ने भारतीय दल के सभी सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त…
