10
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में डकैती डालने वाले महा पापियों को सजा दिलवाने को लेकर रविवार को सुंदरकांड पाठ कराने और देश भर में सिग्नेचर कैंपेन चलाने की घोषणा की। रविवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जेएमडी टेंट, जापानी पार्क में सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर देश भर में सिग्नेचर कैंपेन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों का घटनाक्रम दर्शाता है कि राम मंदिर में डकैती करने वाले महा पापियों को मोदी सरकार बचाने में लगी है।…
