29
Oct
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ना किसानों को दिवाली से पहले बड़ी राहत देते हुए अगले दो पेराई सत्रों के लिए गन्ने के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के ऐलान के मुताबिक, वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र में गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि वर्ष 2027-28 में इसे बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा। इससे किसानों को अगले दो वर्षों में गन्ने की फसल का बेहतर दाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले पेराई सत्र 2025-26 में गन्ने का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल था। अब इसमें 15 रुपये की बढ़ोतरी…
