08
Sep
शिमला (राजीव शर्मा): ठियोग के पास जनोगघाट पर सोमवार तड़के हुए एक बड़े भूस्खलन के बाद शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, जिससे मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। यह भूस्खलन सुबह करीब 5 बजे हुआ, जिसमें मलबे के साथ देवदार के दो से तीन बड़े पेड़ उखड़कर हाईवे पर आ गिरे। इसके बाद प्रशासन ने एहतियातन इस हिस्से पर यातायात बंद कर दिया और मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। इस रुकावट से विशेष रूप से सेब से लदे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है; हाईवे पर फलों…
