11
Jul
जम्मू(राजीव शर्मा): ZEE5 से फिल्म 'सतलुज' हटाए जाने के बाद शुक्रवार शाम जम्मू के नानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में इसकी विशेष सामुदायिक स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (DGPC), जम्मू द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया और फिल्म देखी। DGPC के कोषाध्यक्ष सरदार जगपाल सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि फिल्म को लेकर जनमानस में काफी रुचि है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में 16 जुलाई तक जम्मू के अन्य गुरुद्वारों में भी स्क्रीनिंग जारी रहेगी। उन्होंने…
