Sanchaar Sathi

संचार साथी का कमाल, एक ही महीने में 75,000 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट हुए बरामद

संचार साथी का कमाल, एक ही महीने में 75,000 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट हुए बरामद

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): दूरसंचार विभाग की प्रमुख नागरिक केंद्रित पहल 'संचार साथी' ने हाल ही में गुम और चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। 'संचार साथी' ने अपनी शुरुआत के बाद पहली बार पूरे देश में एक ही महीने में 75,000 से अधिक मोबाइल हैंडसेट बरामद करने में सहायता की है। यह उपलब्धि इस पहल के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है, प्रौद्योगिकी-आधारित गवर्नेंस के माध्यम से नागरिक सशक्तिकरण को प्रदर्शित करती है तथा दूरसंचार विभाग, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभागों के बीच मजबूत समन्वय को प्रतिबिंबित करती है। दूरसंचार…
Read More