29
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में 'रूट्स एशिया 2027' के लिए 'कर्टेन रेज़र' का अनावरण किया। यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन कार्यक्रम की मेज़बानी करने की भारत की तैयारियों में एक अहम पड़ाव है। इस कार्यक्रम में 28 दूतावासों के प्रतिनिधियों और उड्डयन क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों ने हिस्सा लिया, जो 'रूट्स एशिया 2027' से जुड़े बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग के अवसरों को दर्शाता है। 24वां 'रूट्स एशिया' 16-18 मार्च 2027 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इसमें एशिया और अन्य क्षेत्रों की 115 से अधिक प्रमुख…
