16
Jul
पंजाब के गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब गांव के सरपंच और स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उनका पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान सरपंच ने लोगों को तुरंत सतर्क किया, जिसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। दोनों संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि मामले में अन्य साथियों की तलाश जारी…
