02
Oct
रूपनगर(गुरप्रीत सिंह): सिरसा नदी में गंभीर प्रदूषण की स्थिति बनी हुई है। ताजा जल गुणवत्ता विश्लेषण में नहाने के लिए निर्धारित सीमा से कहीं अधिक बैक्टीरियल प्रदूषण पाया गया है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) द्वारा अगस्त 2026 में दर्ज आंकड़ों से पता चलता है कि पहले की निगरानी और सुधारात्मक उपायों के बावजूद नदी पर पर्यावरणीय दबाव बना हुआ है। पीपीसीबी की अगस्त की सतही जल विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार, 11 अगस्त को घनौली के पास लिए गए पानी के नमूने में कुल कोलीफॉर्म का स्तर 1,30,000 एमपीएन/100 मिलीलीटर पाया गया। नहाने के पानी के लिए निर्धारित सीमा 500…
