10
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारतीय गुणवत्ता परिषद(क्यूसीआई) के संघटक बोर्ड, राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड(एनएबीएल) ने नई दिल्ली के होटल अशोक में आयोजित 'गुणवत्ता समन्वय - बहुपक्षीय एमओयू आदान-प्रदान समारोह' के दौरान एकीकृत मूल्यांकन कार्यक्रम के तहत मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए भारत की अपनी तरह की पहली प्रत्यायन योजना की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य समुदायों के करीब विश्वसनीय, गुणवत्ता-आश्वासन और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खाद्य परीक्षण सेवाओं की पहुंच का विस्तार करना है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले संगठनों के बीच एक बहुपक्षीय समझौता ज्ञापनों(एमओयू) का आदान-प्रदान भी हुआ, जिससे अधिक नियामक अभिसरण, समन्वित मूल्यांकन…
