02
Oct
पोर्ट कोक्विटलम (ऋचा वालिया): पोर्ट कोक्विटलम में उत्सव का उल्लास छाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां 2022 में प्रीति सिंह द्वारा स्थापित पीटीडांस कंपनी (PTDance Company) रविवार, 25 अक्टूबर को 'रंगताली 2.0 – डांडिया नाइट 2026' का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन गरबा, डांडिया, संगीत, नृत्य और भारतीय सांस्कृतिक उत्सव से सजी एक ऊर्जावान शाम पेश करने का वादा करता है, जो परिवारों और दोस्तों को आनंद, मनोरंजन और परंपरा के रंग में एक साथ लाएगा। 'नेशनल टाइम्स' से बातचीत करते हुए प्रीति सिंह ने आगामी कार्यक्रम का विवरण साझा किया और लोगों को एक मंच…
