19
Sep
वैंकूवर (अमृत ढोट): भारत की व्यावसायिक, शिल्प कौशल और उद्यमशीलता की ताकत शुक्रवार को वैंकूवर में चर्चा के केंद्र में रही, जब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में आए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय उद्यमों को कनाडाई व्यापारिक दिग्गजों के आमने-सामने लाकर व्यापार, साझेदारी और बाजार विस्तार के नए अवसरों की खोज की। भारत के महावाणिज्य दूतावास, वैंकूवर द्वारा आयोजित बिजनेस राउंडटेबल, नेटवर्किंग एवं ब्रेकफास्ट कार्यक्रम 'नमस्ते कनाडा 2026' के 9वें संस्करण का हिस्सा था। इसने भारतीय कंपनियों और कनाडाई व्यवसायों को आपस में जुड़ने, विचारों का आदान-प्रदान करने और व्यावसायिक अवसरों की तलाश करने के…
