27
Jul
प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे पिछले करीब एक सप्ताह से डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वांगचुक ने कहा कि वह पहले नई दिल्ली स्थित राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे और इसके बाद अपने गृहक्षेत्र लद्दाख लौटेंगे। सोनम वांगचुक को लंबी भूख हड़ताल के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला और स्वास्थ्य…
