Rajeev Sharma

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के अहमदाबाद जिले को शामिल करने वाली एक नई परियोजना को मंजूरी दी है, जिससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 134 किलोमीटर की वृद्धि होगी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के अहमदाबाद जिले को शामिल करने वाली एक नई परियोजना को मंजूरी दी है, जिससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 134 किलोमीटर की वृद्धि होगी

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 20,667 करोड़ रुपये की लागत वाली अहमदाबाद (सरखेज) – धोलेरा सेमी हाई-स्पीड दोहरी लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक से निर्मित भारतीय रेलवे की यह पहली सेमी हाई-स्पीड परियोजना होगी। इस परियोजना खंड से अहमदाबाद, धोलेरा एसआईआर, धोलेरा का आगामी हवाई अड्डा और लोथल राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर (एनएचएमसी) के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा। अहमदाबाद को धोलेरा से जोड़ने से यात्रियों का यात्रा समय कम होगा, जिससे दैनिक आवागमन आरामदायक होगा और एक ही…
Read More
डॉ. जितेंद्र सिंह ने 16वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत की अध्यक्षता की; 985 लंबित मामलों पर समाधान के लिए सुनवाई हुई

डॉ. जितेंद्र सिंह ने 16वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत की अध्यक्षता की; 985 लंबित मामलों पर समाधान के लिए सुनवाई हुई

दिल्ली(राजीव शर्मा):केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि पिछले दशक में देश के पेंशन प्रशासन में उल्लेखनीय बदलाव आया है और अब यह प्रक्रिया-बद्ध प्रणाली से विकसित होकर प्रौद्योगिकी-सक्षम, जन-केंद्रित तंत्र बन गया है, जो पेंशनभोगियों की गरिमा, पारदर्शिता और जीवन सुगमता पर केंद्रित है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 16वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशनभोगियों को सरकारी सहायता लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि…
Read More
कैबिनेट ने दीर्घकालिक लाइसेंस के माध्यम से नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दी

कैबिनेट ने दीर्घकालिक लाइसेंस के माध्यम से नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दी

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा एमआईएल (मिहान इंडिया लिमिटेड) को पट्टे पर दी गई भूमि की लीज अवधि को 06.08.2039 से आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, ताकि एमआईएल वाणिज्यिक संचालन तिथि (सीओडी) से 30 वर्षों के लिए नागपुर हवाई अड्डे का लाइसेंस रियायतग्राही, अर्थात् जीएमआर नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीएनआईएएल) को दे सके। यह नागपुर हवाई अड्डे के लिए नागपुर में मल्टी-मोडल इंटरनेशनल कार्गो हब और एयरपोर्ट (मिहान) परियोजना के तहत क्षेत्रीय विमानन केंद्र बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वर्ष 2009 में एएआई…
Read More
प्रधानमंत्री ने लिखा लेख, बताया किस प्रकार पंजाब में आधुनिक रेलवे से तरक्की की नई राहें खुल रही हैं

प्रधानमंत्री ने लिखा लेख, बताया किस प्रकार पंजाब में आधुनिक रेलवे से तरक्की की नई राहें खुल रही हैं

दिल्ली (राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू का एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि पंजाब में आधुनिक रेलवे स्टेशनों और बेहतर रेलवे नेटवर्क से तरक्की की नई राहें खुल रही हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह बदलाव यहां के लोगों के लिए ढ़ेरों अवसर ला रहा है। श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “पंजाब में आधुनिक रेलवे स्टेशनों और बेहतर रेलवे नेटवर्क से तरक्की की नई राहें खुल रही हैं। यह बदलाव यहां के लोगों के लिए ढ़ेरों अवसर ला रहा है। केंद्रीय मंत्री @RavneetBittu जी का यह लेख…
Read More
निवेशकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहलों के लिए आईईपीएफए ​​ने प्रसार भारती के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

निवेशकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहलों के लिए आईईपीएफए ​​ने प्रसार भारती के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

दिल्ली(राजीव शर्मा):कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अधीन निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर दूरदर्शन के माध्यम से सूचनात्मक स्क्रॉल संदेशों के प्रसार द्वारा राष्ट्रव्यापी निवेशक जागरूकता पहलों को मजबूत करना है। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता कर रहीं आईईपीएफए ​​की सीईओ और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती अनीता शाह अकेल्ला ने की, जिन्होंने निवेशकों की जागरूकता को मजबूत करने और देशभर के नागरिकों के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने में…
Read More
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 37,500 करोड़ रुपये के परिव्यय से सतह के निकट स्थित कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं की प्रोत्साहन योजना को स्वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 37,500 करोड़ रुपये के परिव्यय से सतह के निकट स्थित कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं की प्रोत्साहन योजना को स्वीकृति दी

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 37,500 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय से पृथ्वी की सतह के निकट पाये जाने वाले कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना भारत के कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण कार्यक्रम में तेजी लाने, वर्ष 2030 तक 100 मिलियन टन कोयले के गैसीकरण के राष्ट्रीय लक्ष्य को आगे बढ़ाने, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और तरलीकृत प्राकृतिक गैस - एलएनजी (50 प्रतिशत से अधिक आयात), यूरिया (20 प्रतिशत आयात), अमोनिया (100 प्रतिशत आयात) और मेथनॉल (80-90 प्रतिशत आयात) जैसे प्रमुख उत्पादों की आयात निर्भरता कम करने की दिशा…
Read More
प्रधानमंत्री ने शक्ति और क्षमता के सामंजस्य पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

प्रधानमंत्री ने शक्ति और क्षमता के सामंजस्य पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

दिल्ली (राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मई 1998 में पोखरण में भारत द्वारा किए गए ऐतिहासिक परमाणु परीक्षणों को याद करते हुए उन्हें हमारे राष्ट्र के संकल्प का निर्णायक क्षण बताया। श्री मोदी ने कहा, “11 मई के परीक्षणों के बाद, पूरी दुनिया ने भारत पर दबाव बनाया, लेकिन हमने यह सिद्ध कर दिया कि कोई भी शक्ति भारत को झुका नहीं सकती।” प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया- “एवं परस्परापेक्षा शक्तिशक्तिमतोः स्थिता । न शिवेन विना शक्तिर्न शक्त्या विना शिवः।।” प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट पर लिखा; “1998 में इसी दिन भारत ने जो परमाणु परीक्षण…
Read More
राष्ट्रपति भवन में पूनम वर्मा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, चंडीगढ़ के लिए गर्व

राष्ट्रपति भवन में पूनम वर्मा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, चंडीगढ़ के लिए गर्व

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):चंडीगढ़ की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पूनम वर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें देशभर के 15 नर्सिंग पेशेवरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए चुना गया। पूनम वर्मा वर्तमान में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली पूनम ने शहर के सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवाओं के दौरान आपातकालीन और गहन चिकित्सा देखभाल व्यवस्था को मजबूत…
Read More
NEET-UG पेपर लीक आरोपों के बीच रद्द, CBI ने देशभर में जांच शुरू की

NEET-UG पेपर लीक आरोपों के बीच रद्द, CBI ने देशभर में जांच शुरू की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा को सवालिया पेपर लीक के आरोपों के बाद मंगलवार को रद्द कर दिया है। नई तिथि अगले एक सप्ताह के भीतर घोषित किए जाने की संभावना है। यह फैसला पूरे देश के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका बना है, जिनमें गुस्सा और चिंता दोनों देखी जा रही है। पेपर लीक जांच और CBI की एंट्रीराजस्थान पुलिस ने सवालिया पेपर लीक मामले में 16 संदिग्धों को हिरासत में लेने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया गया। आरोप है कि परीक्षा से पहले 150 पन्नों का…
Read More
महंगा होगा सोना-चांदी! केंद्र सरकार ने बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाया

महंगा होगा सोना-चांदी! केंद्र सरकार ने बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाया

नई दिल्ली (राजीव शर्मा):गैर-जरूरी आयातों को नियंत्रित करने और विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। संशोधित दरें 13 मई से लागू हो गई हैं, जिसे वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया। इनमें सामाजिक कल्याण अधिभार (SWS) और कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (AIDC) दोनों में बढ़ोतरी शामिल है, जिसके कारण कीमती धातुओं पर कुल सीमा शुल्क में तेज बढ़ोतरी हुई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया संकट और…
Read More