24
Aug
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की पंजाब सरकार के धार्मिक और सांस्कृतिक प्रोग्राम पर खर्च पर सवाल उठाने पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पंजाब की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बचाने और नई पीढ़ी को अपने गुरुओं और संतों की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए सरकारी पैसे का बहुत सही और अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर रही है। एक वीडियो संदेश में, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “भगवंत मान सरकार सरकारी पैसे का सही इस्तेमाल ऐसे कामों के…
