21
Sep
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): आम आदमी पार्टी (आप ) ने सोमवार को सवाल किया कि विपक्षी नेता रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप सिंह बाजवा और बिक्रम सिंह मजीठिया एक ऐसे व्यक्ति का बचाव करने के लिए जल्दबाजी में हैं, जिसके खिलाफ 2018 से एनडीपीएस आबकारी और बलात्कार जैसे 9 केस दर्ज हैं और जिसे 4 केस में दोषी ठहराया जा चुका है। इस बीच, नमोल की ज़मीनी हकीकत पर विपक्ष चुप है, जहां दो पंचायतें, गुरुद्वारा कमेटियां, किसान संगठन और गांववाले ड्रग्स की बिक्री के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। आप ने कहा कि पिछली अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने पैसे…
