17
Aug
पानीपत(राजीव शर्मा): कमजोर मांग, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और लॉजिस्टिक्स खर्च में वृद्धि के कारण पानीपत का टेक्सटाइल और हैंडलूम उद्योग मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इससे निर्यात और घरेलू कारोबार, दोनों पर दबाव बढ़ गया है। भारत के प्रमुख टेक्सटाइल हब के रूप में पहचान रखने वाले इस शहर में कुछ क्षेत्रों में कारोबार की मात्रा 50 प्रतिशत तक गिर गई है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के अनुसार, निर्यातक पॉलिएस्टर यार्न की बढ़ती कीमतों, महंगे मालभाड़े और शिपमेंट में देरी को लेकर विशेष रूप से चिंतित हैं। पानीपत के टेक्सटाइल उद्योग का अनुमानित वार्षिक कारोबार करीब…
