26
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें वर्षगांठ (रूबी जयंती) समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सा संस्थानों से बेहतर अनुसंधान, नवाचार को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी गंभीर चुनौतियों के उपाय विकसित करने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में चार दशक पूर्ण करने पर विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महान नेता डॉ. नंदमुरी तारक राम राव की दूरदर्शिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. एनटीआर की दूरदृष्टि…
